जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : फरार 2 चिटफंड आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। चिटफंड कंपनियों द्वारा रकम दुगुना करने के झांसे में आम लोगों से धोखाधड़ी करने वाले प्रतिष्ठा इंफ्राकॉन इंडिया लिमिटेड के फरार 2 शेयरहोल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी जांजगीर एवं शिवरीनारायण, निरीक्षक मणिकांत पांडेय और प्रवीण कुमार द्विवेदी की टीम ने आरोपियों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
-
भैरव मिश्रा उर्फ मोगली (40 वर्ष) निवासी नहारियाबाबा रोड, जांजगीर
-
चांद मोहम्मद खान (37 वर्ष) निवासी बीटीआई चौक, जांजगीर
मामला क्या है
वर्ष 2015 और 2021 में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। कंपनी ने लोगों को 1 साल में रकम दोगुना करने का लालच देकर प्रतिमाह किस्त जमा कराई थी। लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने पर कंपनी ऑफिस बंद कर संचालक फरार हो गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि कंपनी के डायरेक्टर और संचालकों ने मिलकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। पहले ही इस प्रकरण में रामगोपाल गढेवाल, नारायण प्रसाद झलरिया, मनहरण लाल केंवट, संजीव गुहा, अमित सरकार और सुभायन बनर्जी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं, कुछ आरोपी अब भी फरार हैं।






