छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: थाना प्रभारी सारागांव का तबादला, सुभाष चौबे बने नए थाना प्रभारी

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत निरीक्षक सावन कुमार सारथी, जो थाना प्रभारी सारागांव के पद पर पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केन्द्र जांजगीर भेजा गया है।
वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक सुभाष चौबे को नए थाना प्रभारी सारागांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश 18 अगस्त 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।






