छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस ने होली के लिए कसी कमर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जांजगीर-चांपा। (12 मार्च 2024) – होली के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी। बाइक पेट्रोलिंग टीम सकरी गलियों तक पहुंचेगी। शांति बनाए रखने के लिए चीता स्क्वायड टीम भी बनाई गई है, जो हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला चीता स्क्वायड टीम भी तैनात की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, मुखौटा लगाकर डराने या तीन सवारी बैठाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में 55 फिक्स प्वाइंट और 23 पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, 25 चीता स्क्वायड भी सतर्क रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। जबरदस्ती रंग न डालें, नशापान से बचें और महिलाओं के साथ शालीनता बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें

Related Articles

Back to top button