छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता — ज़मीन बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी अजय खुंटे गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 20 जुलाई 2025। जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी अजय खुंटे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरमा थाना बलौदा निवासी आरोपी शंकर लाल खुंटे एवं उसके साथियों द्वारा एक विवादित जमीन — जो बैंक में बंधक थी — को श्रीमती लता कुर्रे के साथ शपथ पत्र में सौदा कर 4.50 लाख रुपये की अग्रिम राशि ले ली गई थी। इसके बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर ठगी की गई और रकम वापस मांगने पर महिला से अश्लील गाली-गलौज और धमकी दी गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 12 नवम्बर 2024 को थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 403/24, धारा 294, 506, 419, 420, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

आरोपी अजय खुंटे, उम्र 31 वर्ष, जो घटना के बाद से फरार था, उसकी लगातार तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। अंततः पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने उसे सकुनत से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button