छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता: जानलेवा हमले के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, तलवार बरामद

पामगढ़, 29 जुलाई 2025 — जांजगीर-चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धाराशिव गांव में आपसी रंजिश के चलते तलवार से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी दिनेश राठौर (उम्र 42 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की तलवार भी जब्त की है।

मामूली बात से शुरू हुआ था विवाद, पहुंचा जानलेवा हमले तक

घटना 21 जून 2025 की है, जब अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर उर्फ राजा के बीच आपसी विवाद और गाली-गलौच हुई थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और रात्रि करीब 10 बजे अभिषेक गोस्वामी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया।

हमले में अभिषेक के गले में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

आरोपी ने छिपकर काटे दिन, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

मुख्य आरोपी दिनेश राठौर घटना के बाद फरार हो गया था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

Related Articles

Back to top button