छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई : तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। चौकी पंतोरा पुलिस ने ग्राम बक्सरा में गणेश विसर्जन के दौरान सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे संचालक शुभम मिरी, निवासी बक्सरा के खिलाफ धारा 6, 11 कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम जप्त किया। उपरोक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।
Related Articles






