जांजगीर-चांपा: अवैध धान परिवहन करते माजदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध धान परिवहन में लिप्त माजदा ट्रक (क्रमांक OD 03 C 3787) को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
क्या है मामला?
दिनांक 15 दिसंबर 2024 को बिर्रा पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान देवरानी गांव से अवैध रूप से धान ले जा रहे ट्रक को रोका। वाहन में चालक संतोष चंद्रा (निवासी सलौनीकला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) 125 बोरी धान लेकर जा रहा था। जांच में परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
धान जब्त, आगे की कार्रवाई जारी
मौके पर धान और ट्रक को जब्त कर आगे की जांच के लिए मंडी और खाद्य विभाग को सौंपा गया है।
पुलिस की शानदार कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह, आरक्षक वैभव केशरवानी और रघुवीर यादव का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस तत्परता से अवैध धान परिवहन पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।






