छत्तीसगढ़
जांजगीर–चांपा: सुकली चौक हादसे के बाद हाईवे का निरीक्षण, दुर्घटनाओं पर रोक को दिए निर्देश

जांजगीर। हाईवे रोड सुकली चौक में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद आज 05 दिसंबर 2025 को रायपुर PHQ से AIG ट्रैफिक श्री संजय शर्मा ने दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण किया। बीते 25 नवंबर की रात ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हुई थी।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, SDM सुब्रत प्रधान, RTO गौरव साहू, PWD SDO दलगंजन साय, NH सब इंजीनियर विजय साहू, थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय सहित यातायात विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
Related Articles
लीड एजेंसी ने सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, आसपास की झाड़ियों की सफाई, मार्गों पर सांकेतिक बोर्ड लगाने और एम्बुलेंस रिस्पांस टाइम बेहतर करने के सुझाव दिए। टीम ने खोखरा चौक, मुनूद चौक और पुटपुरा तिराहा का भी निरीक्षण कर भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक उपाय बताए।






