छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 69 मवेशी और 18.78 लाख की संपत्ति जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मवेशी तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पामगढ़ थाना क्षेत्र में 69 मवेशी, एक ट्रक, एक कार, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। पकड़ी गई संपत्ति की कुल कीमत 18.78 लाख रुपये आंकी गई है।

घटना का विवरण

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 20 दिसंबर की रात ग्राम जौरेला के पास कार्रवाई की। मौके पर 60-70 मवेशी एक खेत में पेड़ों से बंधे मिले, जिन्हें ट्रक में ठूंस-ठूंसकर लोड किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि ट्रक चालक भागने में सफल रहा।

पकड़े गए आरोपी

  1. विकास बंजारे (भरथरी, जरहागांव, मुंगेली)
  2. रामकिशुन टंडन (बिरगहनी, जरहागांव, मुंगेली)
  3. रामेश्वर प्रसाद शास्त्री (बेलपुरी, पथरिया, मुंगेली)
  4. दीपक कांत (जोरैला, पामगढ़, जांजगीर-चांपा)
  5. मंजीत जांगड़े (जोरैला, पामगढ़, जांजगीर-चांपा)
  6. देवराज भुआर्य (कुम्हली, मोहला, मोहला-मानपुर)

बरामद संपत्ति

  • 69 मवेशी: 2,07,000 रुपये
  • एक ट्रक (MP-50-H-1399): 12 लाख रुपये
  • एक कार स्वीफ्ट (CG-10-AF-7297): 4 लाख रुपये
  • एक मोटरसाइकिल (CG-11-BP-0763): 50,000 रुपये
  • तीन मोबाइल फोन: 21,000 रुपये

आरोपियों पर लगे आरोप

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button