छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को पीटा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी ही मां के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया मीना बाई बांधेकर, निवासी पुराना थाना के पास अकलतरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे उसका बेटा अमन बांधेकर (20 वर्ष) शराब के नशे में घर पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

मां द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी अमन बांधेकर गुस्से में आ गया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत धारा 119(1), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी अमन बांधेकर, पिता स्वर्गीय बलराम बांधेकर, निवासी वार्ड नंबर 13, पुराना थाना के पास अकलतरा का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button