छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: नाबालिग के दैहिक शोषण के मामले में सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: थाना पामगढ़ क्षेत्र में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले में पुलिस ने सहयोगी आरोपी रामविश्वास सोनकर (39) को रायपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के बाद पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी फरार थे, जिनमें से सहयोगी आरोपी रामविश्वास सोनकर की रायपुर में लोकेशन मिलने पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।






