छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: साइबर ठगी में उपयोग हो रहे फर्जी बैंक खातों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 3 जुलाई 2025। जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) पर सख्त कार्रवाई की है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खातों में देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आरोपी फर्जी बैंक अकाउंट अपने नाम पर खोलकर कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों में कुल 31 लाख 49 हजार 312 रुपये की साइबर ठगी का ट्रांजेक्शन पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. भोलाराम कुम्हार (29) – किकिरदा, थाना बिर्रा, जिला सक्ति

  2. लखन लाल सुल्तान (30) – सारसडोल, थाना मालखरौदा, जिला सक्ति

  3. सुरेश साहू (27) – रनपोटा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ति

  4. गिरधारी लाल कुम्हार (35) – शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा

  5. हरिहर कामले (32) – खरौद, थाना शिवरीनारायण

  6. रामभरोस यादव (26) – पडरिया, थाना शिवरीनारायण

Related Articles

Back to top button