छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: अकलतरा पुलिस ने 17 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को धर दबोचा!

जांजगीर-चांपा: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंत सूर्यवंशी उर्फ मुनकु नामक एक व्यक्ति को 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 3500 रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में अकलतरा पुलिस ने 15 मई 2025 को यह कार्रवाई की। आरोपी बसंत सूर्यवंशी, जो अकलतरा के चक्की पारा वार्ड 11 का निवासी है, के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






