छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: डायल 112 कर्मियों से हुज्जतबाजी और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 14 जनवरी 2025। बलौदा पुलिस ने डायल 112 पर तैनात कर्मियों से हुज्जतबाजी, झूमाझटकी, और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी जसवंत जाटवर (24) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

क्या है मामला?
घटना 13 जनवरी 2025 की है, जब डायल 112 की टीम को एक इवेंट पर रवाना किया गया था। इस दौरान, बलौदा मेन रोड पर बिना नंबर प्लेट की काले रंग की किया कैरेंस कार को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए देखा गया। ड्यूटी पर तैनात आरक्षकों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार को तेज गति से भगाते हुए पुलिस को चुनौती दी।

Related Articles

Back to top button