जांजगीर-चांपा: रात्रि चोरी का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, गुटखा-सिगरेट बरामद

जांजगीर। थाना बम्हनीडीह पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी जुबेर अली (26 वर्ष, पुत्र रमजान अली, निवासी बम्हनीडीह) के कब्जे से चोरी का गुटखा, सिगरेट और घटना में प्रयुक्त रॉड व तीन पहिया रिक्शा बरामद किया गया।
मामले का विवरण के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 की रात बम्हनीडीह बस स्टैंड स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर ने लगभग 20,000 रुपये मूल्य का गुटखा और सिगरेट चोरी कर लिया। प्रार्थी गगन अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में आरोपी जुबेर अली को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की पूरी घटना स्वीकार की। चोरी की माल-मशरूका और घटना में प्रयुक्त रॉड, रिक्शा पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्र.आर. मिलन राठौर, आरक्षक जयराम बिंझवार, अमीर सिंह पैकरा, शैलेन्द्र राठौर और अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






