छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी पुनउ बंदे उर्फ अजय (28) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
एसपी विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का दावा है कि अवैध शराब बिक्री पर सख्ती जारी रहेगी।






