छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा: 130 नग नशीली सिरप ONEREX के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 5 मई 2025 — जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना चांपा पुलिस ने एक युवक को 130 नग नशीली कफ सिरप ONEREX के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 41,000 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहबाज अली कुरैशी (उम्र 32 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 18, भोजपुर, चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।

Related Articles

Back to top button