छत्तीसगढ़

कोयला कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, कारोबारियों में हड़कंप

बिलासपुर। शहर में आयकर विभाग (आईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला कारोबारी से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा से संबंधित परिसरों पर की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम सर्वे (SIR) टीम के रूप में पहुंची और अचानक दबिश देकर जांच शुरू कर दी। टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।

छापेमारी के दौरान कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगालकर आय और व्यय से जुड़े विवरणों की पड़ताल की जा रही है।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहर के कोल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल टीम की जांच जारी है और विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button