छत्तीसगढ़

कर्नाटक और जांजगीर में लूट की घटनाओं का खुलासा, पुलिस जुटी जांच में

कर्नाटक। बीदर में लुटेरों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर एटीएम से नकदी ले जा रहे वाहन को लूट लिया। लुटेरों ने सुरक्षा कर्मियों पर फायरिंग की, जिसमें एक गार्ड की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। लुटेरे वाहन से कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

जांजगीर चाम्पा। 14 जनवरी को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में भी इसी प्रकार की लूट हुई। खोखरा देसी शराब दुकान के सामने कैश कलेक्शन वाहन पर दो अज्ञात व्यक्ति ने देसी कट्टे से फायरिंग की और कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है। जानकारी देने पर थाना प्रभारी को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button