छत्तीसगढ़

तिलकेजा में उपद्रवियों ने इक्को और 2 बाइक को आग के हवाले किया, लाखों का नुकसान

उरगा/तिलकेजा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात उपद्रवियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय पूरा गांव गहरी नींद में था, लेकिन अचानक उठी लपटों और धुएं को देखकर ग्रामीण मौके पर दौड़े।

वाहन मालिक नरेंद्र उरांव (हरवंश) ने बताया कि इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि यह घटना गांव में दहशत फैलाने की सोची-समझी साजिश हो सकती है।

इस आगजनी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीण अब भी सहमे हुए हैं और गांव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button