छत्तीसगढ़

कोरबा में युवती ने नहर में लगाई छलांग:युवक से विवाद के बाद कूदी, दो राहगीरों ने बचाई जान; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

कोरबा जिले के सीतामणी स्थित शनि मंदिर के पास एक युवती ने उफनती नहर में छलांग लगा दी। युवती के नहर में छलांग लगाते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच दो राहगीरों ने नहर में कूदकर उसकी जान बचाई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनि मंदिर के पास एक युवती और एक युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों के बीच काफी देर से किसी बात पर विवाद हो रहा था। थोड़ी ही देर के बाद युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते यहां लोगों का जमावड़ा लग गया।

जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

2 युवकों ने बचाई युवती की जान

सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस बीच दो युवकों भुजबल यादव और विकास यादव ने नहर में कूदकर युवती की जान बचा ली। नहर से बाहर निकलते ही युवती की हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Back to top button