छत्तीसगढ़

कवर्धा में युवती से कार में गैंगरेप, SP की गाड़ी घेरकर लोगों ने किया हंगामा

कवर्धा। जिले की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवती से उसके बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्तों ने कार में गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवकों ने उसे शोरूम के पास सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में बस-स्टैंड के पास छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार रात अपने 18 वर्षीय बॉयफ्रेंड के घर रुकी थी। रात 3 बजे किसी विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गई, थोड़ी देर बाद बॉयफ्रेंड भी बाहर आया। उसी समय उसके परिचित दो युवक कार में आए और उसे अपने साथ बैठा ले गए।

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

हास्पिटल में हंगामा:
घटना की खबर फैलते ही सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एसपी धर्मेंद्र सिंह की गाड़ी को घेरकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे हंगामा शांत हुआ।

पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button