छत्तीसगढ़ में युवक की गर्दन काटकर हत्या:जंगल में मिली सिर धड़ से अलग लाश, सड़क से घसीटकर ले गए, फिर किए टुकड़े-टुकड़े

जशपुर जिले में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक को सड़क से घसीटकर जंगल में ले जाया गया है। इसके बाद गर्दन काटी गई है। सिर और धड़ आस-पास में ही मिले हैं। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी से सटे जंगल का है।
बताया जा रहा है कि राहगीरों ने लाश देखी। इसके बाद तत्काल कुनकुरी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू
प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम ने बताया कि जब वह पहुंचा तो सिर और धड़ अलग दिखे। शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। किसी ने धारदार हथियार से कई वार कर मारा है। आस-पास खून ही खून बिखरा दिखा। मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू बना है, जो रिंग के आकार में है।

फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही लाश को देखने कुनकुरी-तपकरा रोड पर श्रीनदी पुल के पास राहगीर और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर मौजूद है। फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है।







