छत्तीसगढ़

CG में ‘गुंडे-बदमाश जान ले, हवा बदल चुकी है’: असीम राय हत्याकांड मामले में आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर, CM साय ने दी ये चेतावनी

रायपुर. भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के आरोपी कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमेन मंडल के अवैध मेडिकल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया है. जिसका वीडियो मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर शेयर किया है. वीडियो और पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने गुंडे-बदमाशों को चेतावनी दी है.

मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपराधी, माफिया व गुंडे-बदमाश जान ले, अब हवा बदल चुकी है. ये सरकार अपराधियों को संरक्षण नहीं ‘सजा’ देगी.

Related Articles

Back to top button