झंडा बांधने गए पति-पत्नी हाईटेंशन की चपेट आए:पति की मौके पर मौत, इलाके में सनसनी फैली

सोमवार को रायपुर के लाखेनगर इलाके में हादसा हो गया जिससे एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई ।दरअसल लक्ष्मण सोनी दोपहर 1 बजे अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गए थे। झंडे की पाइप हाई टेंशन तार से टकरा गई जिससे पति पत्नी को जोरदार झटका लगा।
झटके के कारण दंपति दूर फेंका गए। इस हादसे में पति की मैके पर मौत हो गई और पत्नी को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास वाले इकट्ठा हो गए। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद पति मृत घोषित कर दिया। हालांकि कारोबारी शरीर पर कहीं भी चोट नहीं है।

11 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाखेनगर के सोनकर नगर में रहने वाले लक्ष्मण सोनकर की उम्र 40 साल थी। वे सब्जी के थोक कारोबारी थे। घर पर पत्नी मोनिका सोनकर, 11 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। उनका तीन मंजिला मकान है। सोमवार को छत पर झंडा बांधने के लिए गए थे।
छत के पास से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। झंडा बांधते समय पाइप तार से टकरा गयी । शव का पोस्ट मार्टम होने बाद परिजनों को सौप दिया गया है।






