छत्तीसगढ़

जांजगीर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-कार की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

जांजगीर। जिले के बलौदा क्षेत्र अंतर्गत बुचीहरदी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

 टक्कर के बाद पलटी कार

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में कार में सवार बहू और एक अन्य युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बोलेरो सवार भी घायल

दूसरी ओर, बोलेरो में सवार करीब 9 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button