छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार माजदा पलटी, धूमाल पार्टी के आधा दर्जन सदस्य घायल

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में धूमाल पार्टी के आधा दर्जन सदस्य घायल हो गए, जबकि वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैरानी की बात यह है कि घटना की सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही अस्पताल चौकी को।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम के लिए सिमगा से धूमाल पार्टी को बुलाया गया था। धूमाल पार्टी के लगभग 12 सदस्य माजदा मेटाडोर में सवार होकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। जब वाहन कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास पहुंचा, तभी चालक आनंद राम को झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और माजदा पलट गई।

घटना के दौरान ट्रॉली में सवार धूमाल पार्टी के सदस्य गहरी नींद में थे। अचानक जोर का झटका लगने से उनकी नींद खुली और वे खुद को संभालने लगे। हादसे में पंकज कुमार देवदास सहित आधा दर्जन से अधिक सदस्य घायल हो गए, जबकि चालक केबिन में फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

Related Articles

Back to top button