छत्तीसगढ़

1 करोड़ बीमा राशि पाने नानी को सांप से डसवाया:कांकेर में नाती ने सपेरे को दी सुपारी; बीमा एजेंट से मिलकर रची साजिश

कांकेर में एक करोड़ रुपए बीमा राशि पाने के लिए एक युवक ने सांप से डसवाकर नानी की हत्या करवा दी। बीमा एजेंट से मिलकर उसने साजिश रची और हत्या करने के लिए सपेरे को 30 हजार रुपए की सुपारी दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी नानी की हत्या को दुर्घटना बताकर 15 नवंबर 2023 1 करोड़ 2 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी नाती, सपेरे और बीमा कंपनी के एजेंट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हत्या का खुलासा कर बताया कि बीमा राशि के लालच में आरोपी आकाश ने पहले 3 लाख रुपए का जीवन बीमा करवाया और 6 महीने बाद नानी को सपेरे के डेरे में ले जाकर सांप से डसवाया और घर ले आया। इससे रानी पठारिया की मौत हो गई। बीमा एजेंट की मदद से इसे एक्सीडेंट दिखाकर नाती ने बीमा राशि निकाल ली।

बता दें कि करीब 8 महीने पहले 2 मई 2023 को कांकेर के पखांजूर निवासी रानी पठारिया की सांप के काटने से मौत हो गई थी। वहीं 2 फरवरी 2024 को रानी पठारिया के भतीजे राजेश खसवा ने हत्या की आशंका को लेकर पुलिस में शिकायत की थी।

पॉलिसी की लालच में रची बीमा एजेंट ने साजिश

पखांजूर एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि यूपी निवासी रानी पठारिया पति की मृत्यु के बाद से अपनी बेटी के घर पखांजूर में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी आकाश पठारिया ने बीमा कंपनी के एजेंट के साथ मिलकर एक्सीडेंटल पॉलिसी करवाई।

Related Articles

Back to top button