छत्तीसगढ़

6 लाख का गांजा जब्त, पकड़े गए 6 तस्कर

बस्तर पुलिस ने करीब 6 लाख रुपए के गांजा  के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के रास्ते बाइक के माध्यम से ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। हालांकि, बस्तर के दरभा और परपा थाना इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 60 किलो गांजा बरामद किया गया है।दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर बाइक के माध्यम से तस्करी करने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर परपा थाना और दरभा थाना में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दरभा में तीन बाइक के माध्यम से 6 लोग दरभा की तरफ पहुंचे। जहां पुलिस ने इन्हें रुकवाया। एक बाइक में सवार 2 लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। – CG हाईकोर्ट: पलायन करने वाले दूसरे राज्य में नहीं ले सकते आरक्षण का लाभ पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद उन्हें परपा के केशलूर में पकड़ा गया। इन सभी की तलाशी ली गई। दरभा में पकड़े गए 4 लोगों के पास से पुलिस ने 43 किलो गांजा बरामद किया। जबकि परपा में पकड़े गए युवकों के पास से 17 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम शेख समीर (20), श्याम राउत (19), राहुल लम्बाड़े (23), शेख राजीक (22), ओम दत्ता (20), अजय मुंडा (22) बताया। ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं

Related Articles

Back to top button