छत्तीसगढ़देश- विदेश

प्राण-प्रतिष्ठा से 3 दिन पहले रामलला की पहली तस्वीर:4.5 फीट की प्रतिमा, सिंहासन में विष्णु के 10 अवतार; ऊँ, स्वास्तिक, शंख-चक्र भी मौजूद

अयोध्या.अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा से 3 दिन पहले रामलला की प्रतिमा की पहली पूरी तस्वीर सामने आई। काले पत्थर से बनी मूर्ति में भगवान का विहंगम स्वरूप दिखाई दे रहा है। हालांकि, कपड़े से उनकी आंखें ढकी हैं। 5 साल के रामलला के चारों तरफ आभामंडल बनाया गया है। कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इसे एक ही पत्थर से बनाया है। यानी, कहीं पत्थर को जोड़ा नहीं गया है। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी आंखों से पट्‌टी खोलेंगे। सोने की सलाई से काजल लगाएंगे। इसके बाद रामलला को शीशा दिखाएंगे।

16 जनवरी को पहली झलक क्रेन से उठाते वक्त नजर आई थी
पिछले तीन से उनकी प्रतिमा की कई तस्वीरें सामने आई। पहली तस्वीर उस वक्त की थी, जब उन्हें मंगलवार शाम को मंदिर लाया गया था और क्रेन से उठाया जा रहा था। उस वक्त उनका सिर्फ सिर ही दिख रहा था। बाकी मूर्ति कपड़े से ढंकी थी।

18 जनवरी की शाम को सामने आई थी आधी कवर प्रतिमा
इससे पहले, 18 यानी कल शाम को गर्भगृह के आसन में रखे जाने के बाद रामलला की पहली तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में भगवान की आधी प्रतिमा कपड़े से कवर की हुई थी। चेहरे पर पीले रंग का कपड़ा बंधा हुआ था। जबकि नीचे सफेद रंग का कपड़ा बंधा हुआ है।

19 जनवरी को वर्कशॉप की तस्वीर सामने आईं
रामलला को गुरुवार को गर्भगृह में आसन पर स्थापित होने के बाद वर्कशाप की तस्वीरें वायरल हुईं। इसमें रामलला बाएं हाथ से धनुष-बाण पकड़ेंगे। अभी उनका बाएं हाथ को धनुष-बाण पकड़ने की मुद्रा में दिखाया गया है। प्रतिमा पर अभी धनुष-बाण नहीं लगाया गया है। भगवान के सिर पर सोने का मुकुट पहनाया जाएगा। प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान चौथे दिन भी जारी हैं।

Related Articles

Back to top button