छत्तीसगढ़

कपड़े की नई दुकान में लगी आग पांच लाख का जला माल

बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में एक मकान में आग लग गई, जिसमें यहां अगले दो दिन में खुलने वाली कपड़े की नई दुकान का पूरा माल जल गया। आगजनी से मकान को भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में पांच लाख रुपये का माल जल गया। दरअसल, बड़वानी के अंजड़ नगर में सोमवार दोपहर जयहिंद नगर के निवासी मुस्तफा खान के यहां अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। आग से मकान के अंदर कपड़ों की नई दुकान खोलने के लिए लाए गए माल सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घर से आग की लपटें और धुंआ उठता देख मुहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद नगर परिषद अंजड़ से आई फायर ब्रिगेड ने आंग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक यहां रखा सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया था।

Related Articles

Back to top button