छत्तीसगढ़

डायरिया मलेरिया के प्रकोप का डर वही क्षेत्र में बिजली बन्द से परेशान है ग्रामीण

बीमारी और उमस भरी गर्मी के बीच अफरीद सब स्टेशन की बिजली बेवस्था भगवान भरोसे

अफरीद -बरसात के मौषम में एक तरफ भीषण उमस भरी गर्मी पढ़ रही है वही दूसरी ओर क्षेत्र में बिजली सप्लाई भगवान भरोसे चल रही है. कभी 33 केवी में फाल्ट तो कभी स्थानीय समस्या को लेकर घन्टो बिजली सप्लाई बंद रहती है बीते सोमवार सुबह 4 बजे अफरीद सब स्टेशन से बिजली सप्लाई घन्टो बन्द रही है जानकारी लेने पर 33 केवी में फाल्ट बताया गया जिसे सुधारने की पहल रात में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों की घोर निंद्रा पूरी होने के बाद कि गई . ग्रामीण बिजली की आंख मिचौली से परेशान हो गए है । मगर सुनने वाला कोई नही है जहाँ 15 मिनट का काम होता है वहां लाईन मेंन को पहुँचने में घन्टो लग जाते है इस सम्बंध में जूनियर इंजीनियर पंकज साव कहते है काम 5 मिनट का होगा फिर भी 4 घँटे लगेंगे स्टाफ नही है तो क्या कर सकते है । जिधर की शिकायत पहले मिलेगी उसको ही पहले सुधारा जाएगा। वही ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में बिजली का घन्टो इंतजार करना पढ़ रहा है।

 

क्षेत्र में फैला है डायरिया फिर भी बिजली विभाग सो रही चैन की नींद।

अफरीद सब स्टेशन से दर्जनों गांव में बिजली सप्लाई की जाती है प्रभावित गांव पचोरी से जुड़े ग्राम चोरियां में डायरिया फैलने की खबर आ रही है फिर भी उमस भरी गर्मी में घण्टो बिजली बन्द हो रही है आर्थिक रूप से सक्षम ग्रामीण इन्वर्टर से काम चला रहे है वही गरीब परिवार के बच्चो में मच्छरों के तादात बढ़ने के साथ ही मलेरिया डेंगू डायरिया आदि फैलने का डर बना हुआ हूं।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी बने मूक दर्शक

बिजली की बेवस्था महीनों बीत जाने के बाद भी नही सुधर रही है वही गांव के जनप्रतिनिधि मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहे है हालांकि कई गांव के सरपँच सक्रिय है मगर उनकी कोई सुनने वाला नही है बड़े नेता विधायक डॉ चरणदास महंत एवम बालेश्वर साहू का विधानसभा क्षेत्र होने के बाद भी समस्या हल नही हो पा रही है ।

दो सालों से बता रहे है स्टाफ की कमी आखिर इतने बेपरवाह क्यो है विभाग ।

अफरीद सब स्टेशन द्वारा बीते दो वर्षों से स्टाफ की कमी बताई जा रही है फिर भी कमी पूरी नही हो पा रही है आखिर कमी की पूर्ति क्यो नही की जा रही है यह समझ से परे है । विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली संकट दिन ब दिन बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button