छत्तीसगढ़

मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में घायल युवक को SP ने खुद पहुंचाया अस्पताल

जांजगीर-चांपा। जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है। बुधवार दोपहर शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसी दौरान मौके से गुजर रहीं SP निवेदिता पाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मदद के लिए अपना काफिला रुकवाया।

घायल युवक की हालत देखते हुए उन्होंने बिना देर किए उसे अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने डॉक्टरों को घायल युवक का समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिए।

SP की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय व्यवहार की लोगों ने जमकर सराहना की। घायल युवक ने भी समय पर मिली मदद के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की इस संवेदनशील छवि की चर्चा होती रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और मजबूत होता है।

Related Articles

Back to top button