छत्तीसगढ़

ED ने अटैच की चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति, 364 प्लॉट कुर्क; भूपेश बोले– पैतृक संपत्ति जब्त कर डरा नहीं सकते

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। ईडी की कार्यवाही के तहत 364 आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि और बैंक खातों सहित चल-अचल संपत्तियाँ जब्त की गई हैं।

कुल 364 प्लॉट और बैंक बैलेंस भी जब्त

ED अधिकारियों के अनुसार—

  • 364 प्लॉट और कृषि भूमि: कीमत लगभग 59.96 करोड़ रुपये

  • चल संपत्ति (FD और बैंक बैलेंस): 1.24 करोड़ रुपये

  • शराब घोटाले में अब तक 276 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच

यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button