छत्तीसगढ़

चांपा में दूषित पानी से पीलिया का कहर, दर्जनभर बच्चे बीमार

चांपा। इस वक्त की बड़ी खबर चांपा के सीताराम गली और मंझली तालाब मोहल्ले से है, जहां दूषित पानी की आपूर्ति ने स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है। नगर पालिका के टेप नल से सप्लाई होने वाले गंदे पानी के कारण पीलिया (जॉन्डिस) के दर्जनभर से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से दूषित जल आपूर्ति हो रही है, जिसका सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। विगत एक माह में पीलिया के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं, जिससे माता-पिता में चिंता का माहौल है।

मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने दूषित पानी की सप्लाई की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button