छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों से हटेंगे धन्वतरि मेडिकल स्टोर:स्वास्थ्य मंत्री बोले-PM जन औषधि केंद्र खुलेंगे; फिर भर सकेंगे महतारी वंदन योजना फॉर्म

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि धन्वंतरि जेनरिक मेडिकल स्टोर अस्पताल परिसर से हटाए जाएंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलेंगे। वहां लोगों को कम दाम में जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। हालांकि उन्होंने धन्वतरि मेडिकल स्टोर बंद करने की बात को गलत बताया।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल गुरुवार को दुर्ग दौरे पर थे। इस दौरान वह भिलाई स्थित दैनिक भास्कर के दफ्तर पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में फिर से महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरे जाएंगे। इससे पहले सुपेला अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां संचालित धन्वंतरि मेडिकल स्टोर को हटाने के निर्देश दिए।






