छत्तीसगढ़

पत्रकार पर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग. जिले के ग्राम सेलूद में पत्रकार किशन हिरवानी पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि किशन की फोटो स्टूडियो की दुकान है. 4 सितंबर को वह अपने स्टूडियों में बैठा था, वहीं दो व्यक्ति फोटो खिंचाने के नाम पर आया और पत्रकार किशन हिरवानी पर हमला कर दिया. पीड़ित ने उतई थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं सेलूद के ही वर्षा रेस्टोरेंट के संचालक देवानंद उर्फ देवा साहू की पुलिस तलाश कर रही है, जिसके कहने पर आरोपियों ने पत्रकार पर हमला किया था.रिपोर्ट के मुताबिक, 4 सितंबर की दोपहर 1.50 बजे पत्रकार किशन अपने फोटो स्टूडियो में बैठा था. इस दौरान घटना को देखकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भावेश साहू और ऋषि ठाकुर और एक अन्य साथी भाग निकले. प्रार्थी किशन हिरवानी कि रिर्पोट पर धारा 333,109,3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

Related Articles

Back to top button