छत्तीसगढ़
नवजात बच्ची की कुएं में मिली लाश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में एक घर से देर रात अपनी मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी.






