छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नहर में तैरती मिली दिव्यांग युवक की लाश, इलाके में सनसनी

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के सिल्ली लगरा नहर में एक दिव्यांग युवक की तैरती हुई लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना आज सुबह 8 बजे की है, बताया जा रहा है कि जब गांव के किसान अपने खेत जा रहे थे, तभी अचानक सिल्ली माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरते हुहे देखा, और तत्काल पुलिस को इसकी सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मृतक युवक की शिनाख्त मनमोहन केवट पिता पूनाउ केवट निवासी बनाहिल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button