छत्तीसगढ़

कोरबा: पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, इलाके में मची सनसनी

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सुबह खेत में काम करने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके एक प्रेमी जोड़े की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना स्थल से एक बाइक, पर्स और रुमाल बरामद किया गया है, जिनके आधार पर मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। अब तक प्रेमी जोड़े की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button