छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में नाले के तेज बहाव में बहा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। ग्राम अंडा निवासी सुखचंद वारम (41 वर्ष) 7 जुलाई की रात बिलाईगढ़ से बारात से लौटते वक्त नाले के तेज बहाव में बह गए।

जानकारी के मुताबिक, सुखचंद अपने दो साथियों तुलेश्वर चंद्रा और फिरत सोनवानी के साथ वापस लौट रहे थे। रास्ते में बगान नाला का पुल पार करना था। उस वक्त पुल पर करीब 2 फीट ऊपर तक पानी बह रहा था। सुखचंद ने टॉर्च की रोशनी में पुल पार करने की कोशिश की, लेकिन अचानक तेज बहाव में संतुलन खो बैठे और नाले में बह गए।

साथियों ने तुरंत परिजनों और गांव के सरपंच को सूचना दी। खबर मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और पटवारी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बावजूद इसके सुखचंद का कोई पता नहीं चल सका।

Related Articles

Back to top button