छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नहर में गिरी क्रेटा कार, स्थानीय लोगों की बहादुरी से सभी छह यात्री सुरक्षित

जांजगीर-चांपा। जिले के नहरिया बाबा कैनाल सिटी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर मुख्य नहर में गिर गई। कार में सवार छह लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बाहर निकले।

जानकारी के अनुसार, पटवारी संजय शांडिल्य अपने परिवार के साथ कार से नैला की ओर से कैनाल सिटी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार पानी के तेज बहाव में बहने लगी।

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस
आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर बचाव कार्य शुरू किया। उनकी समय पर मदद के कारण कार में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। यदि स्थानीय लोग समय पर पहुंचते नहीं, तो यह हादसा गंभीर त्रासदी का रूप ले सकता था।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से बाहर निकालने का कार्य किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button