छत्तीसगढ़

कांग्रेसी पार्षद ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की युवक की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कांग्रेस पार्षद ने पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड से पीट-पीटकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के बाद उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। मामले में पुलिस आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।बता दें कि इस जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम आनंद कश्यप है, जो नवागढ़ नगर पंचायत में वार्ड 1 का पार्षद है। वहीं मृतक की पहचान मोहनीश केशरवानी उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस पार्षद आनंद और लक्की का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों ने नवागढ़ थाने में आकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके कुछ देर बाद कहरापारा-चांपा रोड के पास एक किराना सामान की दुकान के सामने दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि तैश में आकर आनंद ने लक्की को लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button