छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क सुरक्षा के लिए चला व्यापक जनजागरूकता अभियान, 1700 लोग हुए शामिल

जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा राहवीर योजना के तहत भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें करीब 1700 लोग शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव-गांव पहुंची और लोगों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा मितान बनाए गए, जिन्हें मेडिकल किट और टोपी वितरित की गई। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि राहवीर योजना एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाता है, तो उसे 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

गोल्डन ऑवर की महत्ता समझाई गई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे (गोल्डन ऑवर) में यदि घायल को चिकित्सा सुविधा मिल जाए, तो उसकी जान बचाने की संभावना सबसे अधिक होती है। यही वजह है कि राहवीर योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button