छत्तीसगढ़

अयोध्या के लिए रवाना हुआ मुख्यमंत्री साय के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल, रामलला को शिवरीनारायण के बेर के साथ भेंट करेंगे यह सामग्री…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या रवाना हुआ. जहां रामलला के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली की कामना करेंगे. इस दौरान रामलला को शिवरीनारायण से बेर फल के साथ विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे.

अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री दयाल दास बघेल विशेष विमान से रवाना हुए.

मुख्यमंत्री साय ने रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि आज पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जा रहे हैं. भगवान राम अपने वनवास काल में शबरी के झूठे बेर खाये थे. इस लिहाज से हम रामलला के लिए शिवरीनारायण के बेर, विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू समेत अन्य सामग्री लेकर जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button