छत्तीसगढ़ को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड:प्रदेश के 5 निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार, CM बोले ये विष्णु का सुसाशन, रायपुर का नाम नहीं

छत्तीसगढ़ को नेशनल अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदेश को मिले हैं। यह नेशनल अवार्ड शहरी गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आजीविका यानी रोजी रोटी से जुड़े अवसर बढ़ाने की वजह से छत्तीसगढ़ को मिले है। अब नई दिल्ली में 18 जुलाई को सूडा और प्रदेश के चार नगरीय निकायों को यह अवार्ड दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसके लिए विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है।इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए CM विष्णुदेव साय ने लिखा- “विष्णु के सुशासन में शहरी ग़रीब परिवारों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य को मिल रहा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है। छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों हेतु पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।






