छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, ग्रामीणों में आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात

बलरामपुर। जिले के आरा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें में एक 15 वर्षीय लड़की को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने हालात को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.मिली जानकारी के अनुसार, आरा गांव में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं पत्थरबाजी के दौरान शीला यादव नामक युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण बारियों पुलिस चौकी पहुंच गए. मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और घटना की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button