छत्तीसगढ़
नकली मंगलसूत्र से 40 हजार की ठगी, पामगढ़ पुलिस ने घंटों में दो आरोपियों को दबोचा

पामगढ़, 27 जून। नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर एक ज्वेलरी व्यापारी से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी राशि 40 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, पामगढ़ स्थित ‘केसर लाल एंड संस’ ज्वेलरी दुकान के संचालक हिमांशु सोनी से आरोपियों ने नकली बिल दिखाकर मंगलसूत्र गिरवी रखा और 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बाद में जांच में मंगलसूत्र नकली (बेनटेक्स) निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बलौदा बाजार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।






