छत्तीसगढ़

CG News: डिप्टी CM अरुण साव के पैर में लगी चोट, सिम्स अस्पताल में कराया गया इलाज; सभी कार्यक्रम रद्द

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।

पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया

मिली जानकारी के मुताबिक, चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा है। घटना के बाद एहतियातन उनके निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल लाया गया।

फिलहाल, चोट की गंभीरता और उनके आगे के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button