छत्तीसगढ़

CG BREAKING: महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत, दर्जनभर की हालत गंभीर, चुनावी शराब से जुड़ा मामला

बिलासपुर: बिलासपुर, छत्तीसगढ़: महुआ शराब के सेवन से बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में हड़कंप मच गया है। यहां महुआ शराब पीने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। गांव में बंट रही चुनावी शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है, जिससे घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है।

पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गई। अब तक चार शव मिल चुके हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है, और मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि चुनावी माहौल में शराब वितरण की बात सामने आ रही है, जिससे प्रशासन के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण बन गया है।

Related Articles

Back to top button